हारे का सहारा सेवा समिति की समझाइश से बालिका पहुंची शिक्षा के मंदिर

हारे का सहारा सेवा समिति की समझाइश से बालिका पहुंची शिक्षा के मंदिर
हारे का सहारा सेवा समिति की समझाइश से बालिका पहुंची शिक्षा के मंदिर.
भानपुरा। नगर की सामाजिक संस्था  हारे  का  सहारा सेवा समिति  के  पदाधिकारियों को जानकारी मिली कि एक पितृहीन बालिका है जो दुरस्त अंचल में होने के कारण शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ हैं। सूचना मिलते ही समिति के पदाधिकारीक्षमार्गदर्शक मुकेश राठौर, अध्यक्ष सुनील माली ने पितृहीन अनुसूचित  जाति  की  8 वीं  पास बालिका  की माताजी (माँ )को  समझाइश  देकर  कन्या  हायर सेकेंडरी  स्कूल भानपुरा के 9 वीं कक्षा मे भर्ती  कराया ग़या एवं दुरस्त अंचल  की  होने से भानपुरा स्थिति आदिमजाति  कल्याण  रहवासी बालिका छात्रावास  में भी भर्ती करवाया ताकि होनहार बालिका अपनी  शिक्षा पूर्ण कर सके, और समिति द्वारा पूर्ण आश्वासन दिया गया कि भविष्य में भी आर्थिक समस्या आएगी तो समिति द्वारा पूर्ण सहयोग किया जाएगा। इस दौरान समिति के मार्गदर्शक मुकेश किशन राठौर, अध्यक्ष सुनील माली से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि हमारी समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्र में सेवा कार्य किए जाते हैं। जिसमें गो ग्रास, ठंड के दौरान कंबल वितरण, व अन्य कई तरह के सेवा प्रकल्प समिति द्वारा आए दिन चलाए जाते हैं। क्षेत्र में शिक्षा से वंचित कोई छात्र छात्रा ना रहे इसको लेकर भी निरंतर प्रयास समिति द्वारा किया जाता है। वही प्रवेश के दौरान जब अध्यक्ष सुनील माली द्वारा बालिका से चर्चा की तो बालिका द्वारा बताया गया कि पढ़ाई के साथ साथ  रुचि चित्रकला में भी है।