भ्रष्टाचार और घोटालों में आकंठ डूबी है प्रदेश की भाजपा सरकार - जीतू पटवारी

भ्रष्टाचार और घोटालों में आकंठ डूबी है प्रदेश की भाजपा सरकार-जीतू पटवारी
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का भानपुरा में आगमन
भानपुरा की आवाज़-भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस की प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। 19 सितंबर से मंदसौर से जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत हुई। व गुरुवार 21 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे गरोठ भानपुरा विधानसभा क्षेत्र के भानपुरा में प्रवेश किया एवं नया बस स्टैंड पर जन आक्रोश सभा का आयोजन हुआ। जन आक्रोश सभा के दौरान लंबे अरसे बाद भानपुरा तहसील क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों का जोश के साथ जन सैलाब उमड़ पड़ा। जन आक्रोश सभा के दौरान मंच पर पूर्व मंत्री विधायक जीतू पटवारी, मंदसौर जिला प्रभारी श्रीमती अर्चना जायसवाल, मंदसौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन, पूर्व मंत्री सुभाष कुमार सोजतिया सहित कई कांग्रेसी नेता व जनप्रतिनिधि मंचासीन थे। इस दौरान श्री पटवारी ने मंचासीन वयोवृद्ध वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं श्री सोजतिया का पुष्पहार से स्वागत कीया। मंचासीन श्री पटवारी श्रीमती जायसवाल श्री विपिन जैन का नगर परिषद अध्यक्ष भानपुरा विनोद शिव भानपिया, जनपद अध्यक्ष विजय पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य रिंकेश डबकरा, रामेश्वर रावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह हाडा, ललित चंदेल आदि ने पुष्प हारो से स्वागत किया।
जन आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि भानपुरा नगर आद्य शंकराचार्य जी की पावन नगरी है। भानपुरा को ईमानदारी, मानवता, सज्जनता, सरलता के लिए जाना जाता है। प्रदेश में 20 वर्षों से भाजपा की सरकार है। 18 वर्षों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इतने सालों से प्रदेश पर ध्यान नहीं दिया। चुनाव का समय आते ही फिर से बने रहने के लिए आम जन भोली भाली प्रदेश की जनता को लालच दे रहे हैं। भाजपा की इस भ्रष्ट सरकार से हर वर्ग परेशान है। इसी कारण जन आक्रोश सरकार के खिलाफ है। प्रदेश की भाजपा की यह सरकार अनगिनत महा घोटालो की सरकार है। 18 सालों मे इस सरकार में 250 से भी ज्यादा महा घोटाले हुए हैं। जिसमें पोषण आहार घोटाला, मिड डे मील घोटाला, आंगनबाड़ी नल जल घोटाला, सर्व शिक्षा अभियान घोटाला, शाला त्यागी बालिका घोटाला, नर्सिंग घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला, बिजली घोटाला, आरटीओ घोटाला, चेक पोस्ट घोटाला, टोल घोटाला, अवैध खनन घोटाला, शराब घोटाला, ई टेंडर घोटाला, आदिवासी जमीन घोटाला, बीज प्रमाणीकरण घोटाला, फसल क्षतिपूर्ति घोटाला, संबल और श्रम कल्याण योजना घोटाला, चावल घोटाला, आयुष्मान घोटाला ऐसे कई घोटालो कि यह सरकार है। घोटाले व शिवराज एक दूसरे के पर्याय हैं। इनको किस बात का जन्म आशीर्वाद चाहिए। श्री पटवारी ने स्थानी विधायक को लेकर भी बेबाक बोलते हुए कहा कि बालू रेती व रेती टैक्स लगता है। यहां स्थानीय स्तर पर रेती का विधायक टैक्स भी किसी से छिपा नहीं है। इसके साथ जमीनों पर कब्जे दुधाखेड़ी माताजी मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार भी किसी से छिपी नहीं है। इस क्षेत्र में बबलू भैया के अलग से टैक्स हैं जो भी सार्वजनिक है। भाजपा धर्म के नाम पर नफरत फैला रही है। इस भ्रष्ट सरकार की विदाई पूरी तरह से तय हो चुकी है।
सुभाष कुमार सोजतिया ने जन आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की इस सरकार ने पूरे प्रदेश को भ्रष्टाचार के दलदल में समाहित कर दिया है। पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार पूरी तरह से चरम पर है। स्थानीय स्तर पर भारी भ्रष्टाचार में कुछ शासकीय कर्मचारी भी शामिल है जिन्हें सिर्फ भ्रष्टाचार का दो प्रतिशत या पांच प्रतिशत ही मिल पाता है। बाकी सभी विधायक के यहां पहुंचना पड़ता है। पूरे प्रदेश में रेत के नाम से हो रहा भारी भ्रष्टाचार का अनुसरण भी यहां स्थान स्तर पर जारी है। यहां रेत पर भ्रष्टाचार किलो से हो रहा है। किसानों को तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने बगैर किसी सर्वे के पर्याप्त मुआवजा दिया था। क्षेत्र में सोयाबीन की फसल नष्ट हो गई है। हमारी कोशिश रहेगी सोयाबीन फसल नुकसान की पूर्ति करेंगे। भानपुरा में नगर परिषद कांग्रेस की बनने पर विकास कार्यों कि राशि रोकी जा रही है। उसके बावजूद भी कांग्रेस की नगर परिषद जनहित में विकास कार्य में लगी है। श्री सोजतिया ने कहा कि आने वाले समय में 140 करोड़ के भूमि घोटाले को उजागर करेंगे।
जन आक्रोश सभा को श्रीमती अर्चना जायसवाल, विपिन जैन, ललित चंदेल, विजय पाटीदार, रामनारायण चौहान, शरीफ मुल्तानी, मुकेश रत्नावत, पवन बलेचा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला योजना समिति सदस्य निमिष तिवारी ने किया। आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह हाडा ने व्यक्त किया। जन आक्रोश यात्रा भानपुरा से ग्राम बाबुल्दा पहुंची यहां पर भी बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं एवं ग्रामवासियों ने जोरदार स्वागत किया गया। यहां से जन आक्रोश यात्रा धार्मिक आस्था के केंद्र आरोग्यधाम दुधाखेड़ी माता जी पहुंची यहां पर दर्शन लाभ के बाद बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ जन आक्रोश यात्रा का स्वागत किया। यहां से जन आक्रोश यात्रा गरोठ क्षेत्र में प्रवेश कर गई। जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस के सभी संगठनों के पदाधिकारी सदस्य एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। नाहर नर्सिंग होम के समीप त्रिलोक पाटीदार एवं लोटखेड़ी चौराहा बजरंगबली मंदिर के समीप दुर्गेश पटेल द्वारा जीतू पटवारी, श्रीमती अर्चना जायसवाल, विपिन जैन का स्वागत किया गया।