हिंदी भाषा की उपयोगिता पर कार्यशाला का आयोजन

हिंदी भाषा की उपयोगिता पर कार्यशाला का आयोजन

हिंदी भाषा की उपयोगिता पर कार्यशाला का आयोजन.....            

भानपुरा। सीएम राइज विधालय भानपुरा में हिंदी की उपयोगिता एंव महत्व पर आज सीएम राइज शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उमावि भानपुरा में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदी के महत्व ,उपयोग व गरिमा पर छात्रों को समझाइश दी गई। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार चंदेल ने बताया की यदि हम अपनी मातृ भाषा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करेंगे तो निश्चित ही हम अपनी राजभाषा के साथ न्याय कर पाएंगे सीएम राइज विधालय प्राचार्य   सुनील तिवारी ने कहा कि आज विश्व के अधिकांश देश अपनी मातृ भाषा में शिक्षा प्रदान करते है। किन्तु हम अभी उपनिवेशिक अंग्रेजी मानसिकता का शिकार है हमें अपनी मातृ भाषा हिन्दी के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करना होगा संचालन करते हुए भीमसेन वाधवा ने हिंदी के उदभव, इतिहास व विकास पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिक्षक यशवंत दुबे, अनिल मरमट, दिलीप राठौर, विजय राठौर , दीपक टेलर, किशोर माली,मोडूराम डांगी सहित समस्त स्टाफ सीएम राइज विधालय उपस्थित रहा।आभार प्राचार्य सुनिल तिवारी द्वारा व्यक्त किया गया।