पूर्व मंत्री सुभाष सोजतिया के मार्गदर्शन में जन आक्रोश रैली तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

पूर्व मंत्री सुभाष सोजतिया
के मार्गदर्शन में जन आक्रोश रैली तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
हजारों कि संख्या में कार्यकर्ताओं कि रही सहभागिता---।
गरोठ-- आगामी 21 सितम्बर को गरोठ भानपुरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी कि जन आक्रोश रैली का आगमन हो रहा है,इसकी प्रारंभिक तैयारियों को लेकर पूर्व केबिनेट मंत्री सुभाष सोजतिया के मार्गदर्शन में एक आवश्यक बैठक आयोजित कि गई।
जिसमें पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कचरूलाल मगर, जिला पंचायत सदस्य रिंकेश डपकरा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भवानीशंकर धाकड़, यात्रा प्रभारी ललित चंदेल, ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरिजा राजेन्द्र मीणा, सेक्टर मंडलम अध्यक्ष नंदिनी उदिया, दुले सिंह चौहान,हाफिज खान ठेकेदार, रामसिंह जादौन, विनोद शिव भानप्रिया भानपुरा नपं अध्यक्ष आदि मचासीन रहे।
बैठक में पूर्व मंत्री सुभाष सोजतिया ने सभी कार्यकर्ताओं से जन आक्रोश रैली में शामिल होकर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के हाथ मजबूत कर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करना है। इस मौके पर भाजपा कि नीतियों से त्रस्त होकर 35 कार्यकताओं ने कांग्रेस का दामन थामा।
जिनका अतिथियों द्वारा पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश धनोतिया,एन एस यू आई ब्लाक अध्यक्ष सोहित भाटिया, मनीष मिठठा, घनश्याम जोशी, राधेश्याम मीणा, जगदीश पाठक, रामेश्वर गाजी, देवीलाल मीणा, राजेंद्र पंडा, विष्णु रावत, दीपक वर्मा, राजेंद्र मीणा,कल्लु मसुरी, बीएलए, भाजपा छोड़ कांग्रेस कि सदस्यता ली, साठखेड़ा निवासी किशोर धाकड़ सहित
आदि हजारों कि संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सुनील मिश्रा ने किया।