भारी जनसैलाब के साथ कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष सोजतिया ने नामांकन दाखिल किया

भारी जनसैलाब के साथ कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष सोजतिया ने नामांकन दाखिल किया
भानपुरा। गरोठ भानपुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अधिक्रत उम्मीदवार सुभाष सोजतिया ने आज 26 अक्टूबर को विशाल जनसैलाब के साथ एक रैली निकाल कर अपना नामांकन गरोठ एस डी एम रविन्द्र परमार के सम्मुख दाखिल किया,इसके पुर्व सोजतिया शुभ मुहूर्त में भानपुरा स्तिथ अपने निवास स्थान से क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ गरोठ के लिए निकले ओर वहां रामपुरा दरवाजे से विशाल जनसैलाब के साथ लगभग दो किलोमीटर लम्बी रेली निकालकर एस डी एम कार्यालय पहुंचे नामांकन दाखिल के पुर्व अपने संबोधन में कहा कि विगत बीस वर्षों से क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हे,विकास कार्य ठप्प हो गये हे हर कार्य बिना दलाली के संभव नहीं है,हजारों नवयुवक बेरोजगार घूम रहे हैं , कांग्रेस सरकार बनते ही क्षेत्र में भ्रष्टाचार मुक्त शासन मेरी प्राथमिकता रहेगी,रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जायेंगे साथ ही गरोठ जिला बने इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, सोजतिया ने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से आव्हान किया कि इस बार अपना समर्थन कांग्रेस को दे ओर इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंके,आपने विश्वास जताया कि इस बार प्रदेश सहित विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को अपार जनसमर्थन मिल रहा हे रेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखा गया, सोजतिया खुली जीप में सवार थे पुरे मार्ग में स्थान स्थान पर सोजतिया का पुष्पहारों से स्वागत हुआ कार्यक्रता कांग्रेस का झण्डा लिए बड़े ही जोश में गगन भेदी नारे लगाते चल रहे थे विधानसभा इस अवसर पर भानपुरा नगर परिषद अध्यक्ष विनोद भानपिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष विजय पाटीदार, ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह हाड़ा,गरोठ अध्यक्ष बालाशकरं धाकड़,जिला कांग्रेस महासचिव दर्शन वधवा,कैलाश चौधरी,पुर्व जनपद अध्यक्ष तुफान सिंह सिसौदिया,शम्मी दुआ, रामनारायण चौहान,जिला पंचायत सदस्य रिकेशं डबकरा, रामेश्वर रावत, मनजीतसिंह मनी,सहित अनेक सरपंच,जन प्रतिनिधि, उपस्थित थे।